---Advertisement---

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पाली में भाजपा का धार्मिक आयोजन, बिरासनी माता के दरबार में की पूजा-अर्चना

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पाली में भाजपा का धार्मिक आयोजन, बिरासनी माता के दरबार में की पूजा-अर्चना

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल द्वारा धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की अधिष्ठात्री देवी मां अष्टभुजी बिरासनी के दरबार पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा देश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से देश के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

IMG 20260610 WA0037 News E 7 Live

पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम एक सभा में परिवर्तित हो गया, जहां उपस्थित नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

IMG 20260610 WA0038 News E 7 Live

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, मिथलेश पयासी, दीपक छतवानी, प्रेमलता बर्मन, विमल अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, इब्बू खान, टिंकू सोनी, भोला विश्वकर्मा, किशन कोरी, समयलाल साहू, पवन संभर, कमल लालवानी, शिवम तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज की उन्नति की कामना के साथ हुआ।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कैमूर की खाई में समाई तेज रफ्तार हाईवे गाड़ी, कोदौरा पहाड़ पर बड़ा हादसा, चालक के फंसे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी
कैमूर की खाई में समाई तेज रफ्तार हाईवे गाड़ी, कोदौरा पहाड़ पर बड़ा हादसा, चालक के फंसे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान जारी

कैमूर की खाई में समाई तेज रफ्तार हाईवे गाड़ी, कोदौरा पहाड़ पर बड़ा हादसा,...

Share & Earn