---Advertisement---

घर से ज्वेलरी-नकदी के साथ दूध, दही और शक्कर तक ले गए चोर, महिला को बेहोश करने का आरोप

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

32 लाख की सनसनीखेज चोरी: घर से ज्वेलरी-नकदी के साथ दूध, दही और शक्कर तक ले गए चोर, महिला को बेहोश करने का आरोप

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठर्रा में रविवार रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में रखा दूध, दही और शक्कर तक अपने साथ ले गए, जिससे वारदात की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पीड़ित परिवार ने करीब 30 से 32 लाख रुपये की चोरी होने का दावा किया है।

पीड़िता सरोज मिश्रा ने बताया कि वह रोज की तरह रात में सो गई थीं। उनके अनुसार रात करीब 1 बजे के बाद चोर घर की पानी की टंकी के रास्ते छत पर पहुंचे और वहां से सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए। उनका आरोप है कि चोरों ने उनके ऊपर कोई बेहोश करने वाला पदार्थ छिड़क दिया, जिससे उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि उनके सिरहाने रखी चाबी चोर उठा ले गए और उसी चाबी से घर के सभी कमरों और अलमारियों के ताले खोलकर जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया।

सरोज मिश्रा ने बताया कि सुबह उठने के बाद जब वह ब्रश कर चाय बनाने रसोई में पहुंचीं तो वहां दूध नहीं मिला। दूध की गंजी दूसरी जगह रखी हुई थी और बहू की सिंगारदानी भी रसोई में पड़ी मिली। इसके बाद जब उन्होंने घर के अन्य कमरों की जांच की तो अलमारियां खुली मिलीं और कीमती सामान गायब था। इतना ही नहीं, चोर दूध, दही और शक्कर तक अपने साथ ले गए।

पीड़िता के अनुसार घटना के समय घर में केवल दो लोग, वह स्वयं और राजकुमारी कोल मौजूद थीं। घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया 23वां स्थापना दिवस
राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया 23वां स्थापना दिवस

राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया 23वां स्थापना दिवस...

Share & Earn