---Advertisement---

सिहावल चौकी परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल चौकी परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित…

मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सक्रिय सहभागिता।

सीधी (सिहावल)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिहावल चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय ने की।

बैठक में मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रशासन द्वारा सभी की बातों को गंभीरता से सुना गया।

तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति विशेष के विरुद्ध अभद्र, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें। यदि किसी प्रकार की विवादित या तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करने की अपील भी की।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय, चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, दल बहादुर सिंह चंदेल, रमेश पटेल, लिलवार सरपंच जितेंद्र पटेल, वारिस मोहम्मद, हफीज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक संहित चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजबहोर केवट

**न्यूज़ E7 लाइव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn