---Advertisement---

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका बलिदान आज भी देशवासियों को चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा देता है।

मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने वाली शक्तियों का दृढ़ता से विरोध किया। उन्होंने अपने सिद्धांतों के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और आज भी उनका व्यक्तित्व देश के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाती है। इस अवसर पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को स्मरण किया जाता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी, मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप सोनी, सह प्रभारी कामता विश्वकर्मा, गुलाब सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल, शिवम मिश्रा, प्रभात अवधिया, कृष्ण कोरी, मीडिया प्रभारी सुरेश विश्वकर्मा, ममता बर्मन, राजकुमार खरे, कौशल यादव, कमल सिंह, भीम सिंह, लालजी यादव, देवी सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, राजेश बर्मन, इब्बू खान, रवि गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली के वार्ड क्रमांक 4 बिझला में मुरूम के अवैध उत्खनन का आरोप, रेलवे लाइन के पास चल रही खुदाई से उठे सवाल
पाली के वार्ड क्रमांक 4 बिझला में मुरूम के अवैध उत्खनन का आरोप, रेलवे लाइन के पास चल रही खुदाई से उठे सवाल

पाली के वार्ड क्रमांक 4 बिझला में मुरूम के अवैध उत्खनन का आरोप, रेलवे...

Share & Earn