---Advertisement---

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के रतलाम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के रतलाम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

रतलाम। नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य जी के रतलाम आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। रतलाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य जी ने संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रहा है तथा प्रदेश भर में विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में रतलाम जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रसारणकर्ता:

अमित कुमार श्रीवास्तव

सह मीडिया प्रभारी

नरेंद्र मोदी विचार मंच, मध्य प्रदेश।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खनिज विभाग की कार्रवाई बेअसर,एनएच-43 पर नहीं थम रहा अवैध कोयले का खेल, सवालों के घेरे में पुलिस और यातायात व्यवस्था
खनिज विभाग की कार्रवाई बेअसर,एनएच-43 पर नहीं थम रहा अवैध कोयले का खेल, सवालों के घेरे में पुलिस और यातायात व्यवस्था

खनिज विभाग की कार्रवाई बेअसर,एनएच-43 पर नहीं थम रहा अवैध कोयले का खेल, सवालों...

Share & Earn