---Advertisement---

स्वैच्छिक रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश,कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया रक्तदान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

स्वैच्छिक रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं से आगे आने की अपील

सीधी 

मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश देते हुए जिला रक्त केंद्र, सीधी में कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने स्वयं रक्तदान कर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया तथा नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। यदि समाज में नियमित रक्तदान की संस्कृति विकसित हो जाए, तो किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 18 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार... अवैध रेत... और फिर हुआ बड़ा हादसा! आखिर कब रुकेगा मौत का यह खेल?
तेज रफ्तार... अवैध रेत... और फिर हुआ बड़ा हादसा! आखिर कब रुकेगा मौत का यह खेल?

तेज रफ्तार... अवैध रेत... और फिर हुआ बड़ा हादसा! आखिर कब रुकेगा मौत का...

Share & Earn