शिक्षिका मिथिलेश सिंह को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा शिक्षक समुदाय
सीधी/कुसमी। शासकीय माध्यमिक कन्या शाला जूरी, जिला सीधी में उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती मिथिलेश सिंह के सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। संस्था परिवार ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में प्राचार्य दीनेंद्र प्रताप सिंह, सीएम राइज स्कूल कुसमी के प्राचार्य राजेश पाण्डेय, कन्या परिसर के प्राचार्य पी.के. पाण्डेय, प्राचार्य रविचंद्र दास, पूर्व प्राचार्य बी एल सिंह भूपेंद्र सिंह के बी सिंह ववन सिंह पूर्व प्राचार्य लुरघुटी वैदेही प्रसाद त्रिपाठी डी पी सिंह बृजेश विश्वकर्मा शशि कला सिंह मृगनैनी पनिका सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती मिथिलेश सिंह के सरल, सौम्य एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित जनपद सदस्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीमती मिथिलेश सिंह व्यवहार कुशल, अनुशासित एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षिका रही हैं। उन्होंने अपने मधुर व्यवहार, उत्कृष्ट कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण से विद्यालय परिवार तथा समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षण कार्य सदैव विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ। उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने श्रीमती मिथिलेश सिंह के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

