नरेंद्र मोदी विचार मंच की मुख्य शाखा में सुनील कुमार सांखला पुनः बने मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल। नरेंद्र मोदी विचार मंच की मुख्य शाखा में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी द्वारा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय प्रभारी की सहमति एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय के आधार पर सुनील कुमार सांखला को पुनः मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील कुमार सांखला अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता के साथ करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने कहा कि उनके नेतृत्व में “परम वैभव भारत” के निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन की ओर से सुनील कुमार सांखला का पुनः स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
प्रदेश महासचिव सचिन सोलंकी ने कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सुनील कुमार सांखला के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
अमित कुमार श्रीवास्तव
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
नरेन्द्र मोदी बिचार मंच

