---Advertisement---

मझौली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मझौली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

एक के पास 6 किलो एवं दूसरे के पास 5 किलो गांजा बरामद

संजय सिंह मझौली

थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत गांजा बिक्री करने वाले अलग-अलग दो मामले में पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 11 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंची जहां चमराडोल मेन रोड करमाई छांदा के पास मझौली तरफ बाइक से आ रहा संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो अपना नाम राम ज्ञान पटेल पिता रामावतार पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी आखेटपुर,थाना ब्योहारी जिला शहडोल का होना बताया जिसके पास से 6 किलो 219 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 60000 रु आंकी गई है जबकि उसके पास वैध कागजात नहीं पाए गए।

इसी तरह दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर डीम तिराहा के पास पुलिस टीम पहुंची जहां संदेही को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं उसने अपना पता राम प्रताप सिंह गोंड पिता इंद्रपाल सिंह गोंड उम्र 44 वर्ष निवासी उमरिया(पहान टोला) थाना मझौली जिला सीधी (मप्र)का होना बताया।उसके पास से 05 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 55000 रु आंकी गई है। दोनों मामले में अपराध की धारा 8/20(ख) एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्यवाही से गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी पर कुछ अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है l

इनका कहना

अलग अलग मामलों में गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 11 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विशाल शर्मा थाना प्रभारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें स्थानांतरित हुए संदीपनि विद्यालय मझौली के प्राचार्य
स्थानांतरित हुए संदीपनि विद्यालय मझौली के प्राचार्य

स्थानांतरित हुए संदीपनि विद्यालय मझौली के प्राचार्य प्रभारी प्राचार्य होंगे दिलीप कुमार विद्यालय परिवार...

Share & Earn