---Advertisement---

सीधी एसपी की पहल,सरपंच-सचिवों के सहयोग से गांव-गांव पहुंचेगी साइबर सुरक्षा की अलख

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी एसपी की पहल: सरपंच-सचिवों के सहयोग से गांव-गांव पहुंचेगी साइबर सुरक्षा की अलख

अमित श्रीवास्तव कुसमी

कुसमी/सीधी।

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार कोरी के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत रविवार को जनपद पंचायत कुसमी के सभागार में सरपंच एवं सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से गांव-गांव तक साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुंचाना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों महिला अपराध तथा इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मोबाइल कॉल और अनजान लिंक के जरिए होने वाली साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने गांवों में लोगों को जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार न बने।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार कोरी ने अपने संदेश में कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सरपंचों एवं सचिवों से पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। साथ ही साइबर ठगी की किसी भी घटना की तत्काल सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर देने की अपील की।

एसपी सीधी ने बताया कि 1930 साइबर हेल्पलाइन भारत सरकार की राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन है। यदि आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो इस नंबर पर तुरंत कॉल करने से निम्नलिखित सहायता मिल सकती है,जिसमें ऑनलाइन ठगी की तत्काल शिकायत दर्ज की जाती है।यदि आपने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो समय रहते संबंधित बैंक या भुगतान प्लेटफ़ॉर्म को अलर्ट भेजा जाता है, जिससे राशि को रोकने या रिकवर करने की संभावना बढ़ सकती है।

और शिकायत को संबंधित राज्य साइबर पुलिस के पास जांच के लिए भेजा जाता है। और आगे की कार्रवाई और शिकायत की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। एसपी ने सरपंच सचिवो से अपील करते हुए कहा कि बाजार हॉट में बने घरों पर कैमरा लगाने का भी आग्रह किया है।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विमल जायसवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष मकरंद सिंह, व्यापारी एकता संघ कुसमी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपाध्यक्ष पुल्लू गुप्ता सचिव रामभद्र शुक्ला, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ऋण पुस्तिका के नाम पर ₹500 मांगने का आरोप, पटवारी ने कहा—"घूस नहीं, ऑनलाइन शुल्क के लिए लिए थे पैसे"; जांच से पहले अधिकारी ने टिप्पणी से किया इनकार
ऋण पुस्तिका के नाम पर ₹500 मांगने का आरोप, पटवारी ने कहा—"घूस नहीं, ऑनलाइन शुल्क के लिए लिए थे पैसे"; जांच से पहले अधिकारी ने टिप्पणी से किया इनकार

ऋण पुस्तिका के नाम पर ₹500 मांगने का आरोप, पटवारी ने कहा—"घूस नहीं, ऑनलाइन...

Share & Earn