कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेन्द्र मिश्रा बने उपायुक्त (विकास), क्षेत्र में खुशी की लहर
सीधी। जनपद पंचायत कुसमी के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा को उपायुक्त (विकास) के पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री मिश्रा अपने कुसमी कार्यकाल के दौरान सरल, संवेदनशील एवं जनहितैषी प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे। उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास, पंचायतों के सुदृढ़ीकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी गई। यही कारण है कि आज भी कुसमी क्षेत्र के लोग उनके कार्यकाल को याद करते हैं।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि उपायुक्त (विकास) के पद पर उनकी पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं प्रशासनिक दक्षता का सम्मान है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी तथा विकास योजनाओं को और अधिक गति मिलेगी।
कुसमी क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री मिश्रा आगे भी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा को उपायुक्त (विकास) पद पर पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

