---Advertisement---

पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

शासकीय कन्या विद्यालय पाली की कुछ शिक्षिकाओं की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक कार्यक्रम में कथित उपस्थिति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिरसिंहपुर पाली को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हर्ष अवधिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और अन्य जानकारियों के आधार पर यह मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि शासकीय कन्या विद्यालय पाली की कुछ शिक्षिकाएं छात्र संगठन के कार्यक्रम में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला हो सकता है।

ज्ञापन में प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया गया है।

हर्ष अवधिया ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से निष्पक्षता और सेवा आचरण नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है। इसलिए मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान हर्ष अवधिया के साथ दुर्गेश नामदेव, जावेद खान, रवि प्रजापति, फैजान नियाजी, लकी वर्मा सहित एनएसयूआई के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मेहनत और ईमानदारी लाई रंग, दिनेश प्रताप सिंह आरक्षक बने प्रधान आरक्षक
मेहनत और ईमानदारी लाई रंग, दिनेश प्रताप सिंह आरक्षक बने प्रधान आरक्षक

मेहनत और ईमानदारी लाई रंग, दिनेश प्रताप सिंह आरक्षक बने प्रधान आरक्षक सीधी। पुलिस...

Share & Earn