---Advertisement---

मेहनत और ईमानदारी लाई रंग, दिनेश प्रताप सिंह आरक्षक बने प्रधान आरक्षक

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

मेहनत और ईमानदारी लाई रंग, दिनेश प्रताप सिंह आरक्षक बने प्रधान आरक्षक

सीधी। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए जिला पुलिस सीधी में पदस्थ आरक्षक क्रमांक-11 दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी द्वारा जारी आदेश के तहत मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अंतर्गत यह पदोन्नति प्रदान की गई है।

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान रामपुर नैकिन, बहरी, अमिलिया एवं कुसमी सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। प्रत्येक स्थान पर उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसहयोग और पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार को हमेशा सराहा गया है।

पदोन्नति के बाद प्रधान आरक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग तथा आमजन की सेवा करते रहेंगे।

अब वो अपनी सेवाये थाना बहरी में दे रहे हैं। जहां बहरी के अलावा अन्य थानों से पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने दिनेश प्रताप सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के कारण यह पदोन्नति पूरी तरह से योग्य और प्रेरणादायक है।

ई-7 न्यूज़ लाइव की ओर से प्रधान आरक्षक दिनेश प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा
पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा

पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) शासकीय...

Share & Earn