मदद के बदले शराब और पैसे की मांग, विरोध करने पर युवक से मारपीट का आरोप।
कुसमी/सीधी। थाना क्षेत्र के ग्राम ठाड़ीपाथर निवासी शुबकरण सिंह पिता राम सुंदर सिंह ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर गांव के ही इंद्राज सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, शुभकरण सिंह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी गिर गई। उन्होंने मदद के लिए इंद्राज सिंह को बुलाया। आरोप है कि इंद्राज सिंह ने गाड़ी उठाने में मदद तो की, लेकिन इसके बाद शराब और पैसे की मांग करने लगे। जब शुबकरण सिंह ने पैसे और शराब देने से इनकार किया, तो आरोपित ने लाल बहादुर सिंह के घर के पास उनके साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उनके सिर और कमर में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्होंने कुसमी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कुसमी पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

