---Advertisement---

रेलवे अंडरब्रिज के पास नाली नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम से शिकायत

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

रेलवे अंडरब्रिज के पास नाली नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम से शिकायत

अमित श्रीवास्तव 

कुसमी (सीधी)। सीधी जिले की ग्राम पंचायत भदौरा के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज में जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे के ठेकेदार ने अंडरब्रिज का निर्माण तो कर दिया, लेकिन घरों के सामने पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया। ऐसे में बारिश के दौरान पानी सीधे घरों में घुसने की आशंका है।

ग्रामीणों ने मंगलवार को कुसमी एसडीएम अजय शर्मा की जनसुनवाई में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अंडरब्रिज निर्माण के दौरान घरों के सामने लगभग छह फीट ऊंची दीवार बना दी गई है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है। यदि समय रहते नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी रेलवे विभाग को इस संबंध में शिकायत की थी। उस समय विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जल निकासी के लिए पक्की नाली बनाई जाएगी, ताकि किसी भी परिवार को परेशानी न हो। लेकिन अब निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बावजूद नाली का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद नाली बनाना और भी कठिन हो जाएगा।

शिकायतकर्ताओं में अयोध्या गुप्ता, पार्वती पनिका, बिहारी लाल पनिका, राजकुमार पुनाडिया, राजकुमार गुप्ता, मनोज पुनाडिया, पवन गुप्ता, भारतलाल जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, रामप्रसाद जायसवाल, दूधनाथ, श्यामलाल केवट, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

एसडीएम अजय शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया है। अब ग्रामीणों की निगाह प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से भी हस्तक्षेप कर शीघ्र नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में किसी भी परिवार को जलभराव और आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एसडीएम अजय शर्मा ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
एसडीएम अजय शर्मा ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

एसडीएम अजय शर्मा ने ली विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति पर...

Share & Earn