---Advertisement---

रोली मेमोरियल में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण हुआ 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रोली मेमोरियल में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण हुआ 

सीधी – गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रोली मेमोरियल चेरिटेवल ट्रस्ट में रोली सारस्वस्त सम्मान आयोजित किया गया इसके मुख्य एसडीएम सुश्री प्रिया पाठक द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीफाली गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया तथा स्वागत भाषण में ट्रस्ट के संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी भैया चंद्र मोहन गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह पुरस्कार वितरण पढ़ने वाले 8 वर्ष से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है

पुरस्कृत किट में बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, टिफिन बॉक्स, बोतल, मिठाई इत्यादि सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बच्चों के इस कार्यक्रम में बुलाया में मैं प्रफुल्लित हूं, छोटे बच्चे हमेशा लाड- प्यार के उत्सुक होते हैं।बच्चों को अगर कुछ दिया जाए तो उनमे अति उत्सुकता दिखाई देती है। वकील साहब को मै धन्यवाद दूंगी जिन्होंने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण करने का सोचा । इस अवसर पर श्रीमती मीना गुप्ता, ट्रस्टी उत्कर्ष गुप्ता एवं श्री फ़ाली गुप्ता,सहयोगी समाजसेवी पुष्पा सिंह, सुनीता सिंह, रितु सिंह,अधिवक्ता गिरिजेश तिवारी सहित सैकड़ों छात्र – छात्राओ ने कार्यक्रम मे सामिल हुए एवं सम्मानित किए गये।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें छात्र संगठन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जीवन बचाने हेतु राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
छात्र संगठन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जीवन बचाने हेतु राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

छात्र संगठन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जीवन बचाने हेतु राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन...

Share & Earn