---Advertisement---

निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर!

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर!

कुसमी (सीधी)। सीधी कलेक्टर विकास मिश्र ने कुसमी में निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नारायण सिंह, जनपद सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा, एसडीओ तथा उपयंत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों का नहीं होता औचक निरीक्षण
जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों का नहीं होता औचक निरीक्षण

संवाददाता अनिल शर्मा ग्रामीण छात्रावासों में नहीं मिलती आवश्यक सुविधाएं सीधी जिले में आदिम...

Share & Earn