---Advertisement---

दुष्कर्म का फरार आरोपी युवक ने की आत्महत्या, गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने चार घंटे तक सीधी शहडोल सड़क किया अवरुद्ध

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दुष्कर्म का फरार आरोपी युवक ने की आत्महत्या

गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने चार घंटे तक सीधी शहडोल सड़क किया अवरुद्ध

 

*मझौली*

थाना मझौली अंतर्गत ग्राम छुही निवासी 20 वर्षीय युवक दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा था जिसने बीती रात आत्महत्या कर लिया जिस पर गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने लगभग 4 घंटे तक सीधी शहडोल राज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक चिंतामणि उर्फ सोनू यादव पिता रमेश यादव उम्र 20 वर्ष जिसके खिलाफ विगत 8 जुलाई 2026 को थाना मझौली में नाबालिक लड़की ने मृतक व उसके एक साथी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत किया था।जिसमें एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया था जबकि मृतक फरार था।जिसकी तलाश में पुलिस लगातार अपना अभियान जारी रखा था और जैसे ही घटना दिनांक 22 जुलाई 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर में आया है तो पुलिस टीम आरोपी के घर दबिस देने पहुंची लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी मृतक पीछे के दरवाजे से फरार हो गया और पुलिस वापस लौट गई।

 

*4 घंटे तक सड़क मार्ग रहा बन्द परिजनों ने किया चक्का जाम*

घर से भागकर मृतक घर के कुछ दूर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी होने पर पुलिस द्वारा जाकर 23 जुलाई को सुबह उसे फांसी के फंदे से उतारा गया तब तक में मृतक के परिजन एवं ग्रामीण देखते ही देखते आक्रोशित हो गए और कहने लगे कि परिजनों की बिना उपस्थिति में ही पुलिस ने फांसी का फंदा काटकर शव को गुप चुप तरीके से ले जाने की तैयारी क्यों की और मृतक की मां के साथ पुलिस द्वारा धक्का मुक्की की गई है इसी बात को लेकर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों द्वारा सुबह लगभग 11 बजे शव को लेकर सीधी शहडोल राजमार्ग में रखकर सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया जो लगभग 4 घंटे बाद 2:30 बजे खुला तब तक जाम की स्थिति बनी रही व समस्त वाहनों का आवा गमन बन्द रहा । जहां उपखंड अधिकारी आरपी त्रिपाठी व उपखण्ड अधिकारी पुलिस संतोष तिवारी के निर्देशन पर पुलिस द्वारा शव को उठाकर शव वाहन में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को आश्वासन दिया गया कि सभी तथ्यों की जांच होगी और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा।

*नजदीकी थानो के प्रभारी व पुलिस बल रहा मौजूद*

सड़क जाम खुलवाने के लिए मझौली पुलिस के साथ कुसमी, पोड़ी, टिकरी, मड़वास व पथरौला चौकी प्रभारी के साथ बल मौजूद रहाl

*इनका कहना*

चूंकि मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप पंजीबद्ध था जो फरार था इसलिए उसका शव पुलिस कस्टडी में ही होना चाहिए इसलिए पुलिस द्वारा नियम के अनुसार कार्यवाही की गई है फिर भी परिजनों का आरोप है तो उस पर भी जांच की जाएगी।

*संतोष तिवारी एसडीओपी कुसमी मझौली*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जोहिला बांध पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पानी छोड़े जाने के बीच नीचे डटे रहे मछुआरे
जोहिला बांध पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पानी छोड़े जाने के बीच नीचे डटे रहे मछुआरे

जोहिला बांध पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पानी छोड़े जाने के बीच नीचे डटे...

Share & Earn