---Advertisement---

धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 58 वर्षीय किसान की मौके पर मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 58 वर्षीय किसान की मौके पर मौत

सीधी। जिले के थाना अमिलिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघौड़ी में बुधवार शाम धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 58 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बघौड़ी निवासी राम सुंदर पटेल (58 वर्ष) पिता छोटकऊ पटेल बुधवार शाम लगभग 4 बजे अपने घर से करीब 3 किलोमीटर दूर खेत में धान की रोपाई करने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अमिलिया पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि राम सुंदर पटेल की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तहसीलदार की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
तहसीलदार की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

तहसीलदार की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ कुसमी...

Share & Earn