---Advertisement---

बम्लेश्वरी माता मंदिर में हुई चोरी, चांदी का मुकुट और छत्र ले उड़े चोर

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

बम्लेश्वरी माता मंदिर में हुई चोरी, चांदी का मुकुट और छत्र ले उड़े चोर

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली थाना क्षेत्र में स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा पर चढ़े चांदी के मुकुट और चांदी के छत्र को चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में आस्था से जुड़े लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 दफाई मोहल्ला, पाली निवासी 33 वर्षीय अजय कुमार मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अजय कुमार मिश्रा ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने बम्लेश्वरी माता का मंदिर स्थित है, जहां वे प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं।

शिकायत के मुताबिक बीती रात करीब 8 बजे वह पूजा करने के बाद अपने घर लौट आए थे। इसके बाद रात लगभग 9:30 बजे उनके पिता चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा मंदिर के पट बंद करने और ताला लगाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि माता की प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट और चांदी का छत्र अपनी जगह पर नहीं था। इसकी जानकारी तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई।

अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पहले अपने स्तर पर आसपास और परिचित लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पाली थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार चोरी गया चांदी का मुकुट लगभग 620 ग्राम वजनी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है। वहीं चांदी का छत्र करीब 256 ग्राम वजनी है, जिसकी कीमत लगभग 11 हजार रुपये है। दोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये आंकी गई है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि यदि चोरी गया सामान या आरोपी सामने आता है तो वह उसकी पहचान कर सकता है। शिकायत के आधार पर पाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

धार्मिक स्थल में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में चिंतित है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी गए धार्मिक आभूषण बरामद करने की मांग की है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खाद्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, बीसीसीएल गैस गोदाम से 100 सिलेंडर गायब, कलेक्टर तक पहुंचा मामल
खाद्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, बीसीसीएल गैस गोदाम से 100 सिलेंडर गायब, कलेक्टर तक पहुंचा मामल

खाद्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, बीसीसीएल गैस गोदाम से 100 सिलेंडर गायब,...

Share & Earn