---Advertisement---

पाली के वार्ड क्रमांक 4 बिझला में मुरूम के अवैध उत्खनन का आरोप, रेलवे लाइन के पास चल रही खुदाई से उठे सवाल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पाली के वार्ड क्रमांक 4 बिझला में मुरूम के अवैध उत्खनन का आरोप, रेलवे लाइन के पास चल रही खुदाई से उठे सवाल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

नगर पालिका पाली के वार्ड क्रमांक 4 स्थित बिझला क्षेत्र में रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर कथित रूप से मुरूम का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना अनुमति मुरूम की खुदाई की जा रही है, जिससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ पर्यावरण और आसपास की भूमि को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

रहवासियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार मुरूम निकाला जा रहा है। खुदाई के कारण जमीन पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे भविष्य में दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो बरसात के दौरान ये गड्ढे और अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं।

क्षेत्र रेलवे लाइन के समीप होने के कारण भी लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास किसी भी प्रकार की अनियंत्रित खुदाई सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय हो सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों की निगरानी और आवश्यक अनुमति की जांच होना जरूरी है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अवैध उत्खनन की जानकारी संबंधित विभागों तक होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नियमों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर यह स्पष्ट किया जाए कि उत्खनन वैध अनुमति के तहत हो रहा है या नहीं। यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बम्लेश्वरी माता मंदिर में हुई चोरी, चांदी का मुकुट और छत्र ले उड़े चोर
बम्लेश्वरी माता मंदिर में हुई चोरी, चांदी का मुकुट और छत्र ले उड़े चोर

बम्लेश्वरी माता मंदिर में हुई चोरी, चांदी का मुकुट और छत्र ले उड़े चोर...

Share & Earn