नरेंद्र मोदी विचार मंच मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
भोपाल। नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य शाखा मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के संस्थापक आदरणीय रवि चाणक्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ जी सोनी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं राष्ट्रीय प्रभारी की सहमति तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में आशीष विश्वकर्मा (देवास) को प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष, हिम्मत जी परिहार (जावरा) को प्रदेश संगठन महामंत्री, सचिन जी सोलंकी (देवास) को प्रदेश महासचिव, मोहनलाल जी पाटीदार (रायपुरिया) को प्रदेश प्रवक्ता, डॉ. मनोज जी अग्रवाल (बुरहानपुर) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, गणेश सिंह जी राजावत (छतरपुर) को प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल जी प्रजापति (देवास) एवं रेशमी जी साकेत (सिंगरौली) को प्रदेश सचिव, कैलाश जी मुकाती (मनावर) को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा अमित कुमार श्रीवास्तव (सीधी) को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, सुनील जी गुप्ता बड़वानी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे तन, मन, धन और समर्पण भाव से संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में पारदर्शिता, प्रमाणिकता और सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे तथा “परम वैभव भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन में पुनः स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
जारीकर्ता
अमित श्रीवास्तव
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
नरेंद्र मोदी विचार मंच मध्य प्रदेश

