---Advertisement---

कड़ी मेहनत रंग लाई: शासकीय आईटीआई कुसमी के प्रशिक्षणार्थी नीरज कुमार पाठक बने प्रशिक्षण अधिकारी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कड़ी मेहनत रंग लाई: शासकीय आईटीआई कुसमी के प्रशिक्षणार्थी नीरज कुमार पाठक बने प्रशिक्षण अधिकारी

कुसमी/सीधी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुसमी, जिला सीधी के लिए गर्व का क्षण है। संस्थान के प्रशिक्षणार्थी नीरज कुमार पाठक का चयन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण अधिकारी (Training Officer) भर्ती परीक्षा में हुआ है।

नीरज कुमार पाठक ने अपनी अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर 99.81 पर्सेंटाइल प्राप्त कर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल शासकीय आईटीआई कुसमी, बल्कि पूरे सीधी जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा शासकीय आईटीआई कुसमी के समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान में मिला गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन उनकी सफलता की मजबूत नींव बना।

इस अवसर पर शासकीय आईटीआई कुसमी परिवार ने नीरज कुमार पाठक को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। संस्थान के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नीरज की यह उपलब्धि अन्य प्रशिक्षणार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें कठिन परिश्रम, लगन तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

शासकीय आईटीआई कुसमी, जिला सीधी निरंतर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर और सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हरदी मूड़ा (कैमूर पहाड़) पर एक रहस्यमयी नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी
हरदी मूड़ा (कैमूर पहाड़) पर एक रहस्यमयी नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी

सीधी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र...

Share & Earn