---Advertisement---

सावन में मंदिरों के आसपास सफाई और हर सोमवार मांस-मछली की दुकानें बंद करने की मांग

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सावन में मंदिरों के आसपास सफाई और हर सोमवार मांस-मछली की दुकानें बंद करने की मांग

नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

सावन मास की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगरपालिका पहुंचकर सीएमओ से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

सांखला ने सीएमओ से मांग की कि सावन मास के दौरान शहर के सभी प्रमुख मंदिरों एवं उनके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। स्वच्छ वातावरण से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और नगर की धार्मिक छवि भी निखरेगी।

उन्होंने दूसरी मांग रखी कि सावन मास के प्रत्येक सोमवार को नगर में मांस और मछली की दुकानों को स्वैच्छिक रूप से बंद रखा जाए। इससे आमजन की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और सामाजिक सौहार्द को बल मिलेगा।

सीएमओ ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा मंदिर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए जाएंगे। वहीं मांस-मछली दुकानों के संबंध में भी व्यापारियों से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर मंच के प्रदेश संगठन महामंत्री हिम्मत परिहार, नंदकिशोर महावर, एल्डरमैन मनोहर लाल पांचाल, एल्डरमैन शिवेंद्र माथुर, पार्षद रजक जी सोनी, पार्षद सतनारायण जी पांचाल भाजपा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चार दिन की मासूम,बिस्तर से गायब, फिर बंद ड्रम में मिला शव! आखिर घर के अंदर हुआ क्या?
चार दिन की मासूम,बिस्तर से गायब, फिर बंद ड्रम में मिला शव! आखिर घर के अंदर हुआ क्या?

चार दिन की मासूम,बिस्तर से गायब, फिर बंद ड्रम में मिला शव! आखिर घर...

Share & Earn