---Advertisement---

चार दिन की मासूम,बिस्तर से गायब, फिर बंद ड्रम में मिला शव! आखिर घर के अंदर हुआ क्या?

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

चार दिन की मासूम,बिस्तर से गायब, फिर बंद ड्रम में मिला शव! आखिर घर के अंदर हुआ क्या?

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी 820 में महज चार दिन की नवजात बच्ची का शव घर के बाहर रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में एक बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने प्यार से उसका नाम प्रिशा रखा। 28 जुलाई को मां और नवजात को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों घर लौट आए थे।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन जब परिवार ने बच्ची को उसके बिस्तर पर नहीं पाया तो घर में उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव घर के सामने रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में मिला। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि महज चार दिन की नवजात अपने बिस्तर से ड्रम तक कैसे पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्रम का ढक्कन भी बंद था, जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिवार सहित सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी के अनुसार, फिलहाल जांच हर पहलू से की जा रही है। यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा। तब तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मझौली पुलिस ने हत्या के मामले का 48 घंटे में किया खुलासा
मझौली पुलिस ने हत्या के मामले का 48 घंटे में किया खुलासा

संवाददाता अनिल शर्मा एक आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, हत्या में...

Share & Earn