---Advertisement---

डॉ. हिमेश पाठक की मेहनत लाई रंग, प्रथम श्रेणी विशेषज्ञ पद पर हुई पदोन्नति

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2022 में चिकित्सा अधिकारी (द्वितीय श्रेणी) से विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) के पदों पर प्रदेश के 18 डॉक्टरों को पदोन्नति दी गई है।

राज्य शासन द्वारा चिकित्सा अधिकारी से नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) के पद पर चयनित समिति की बैठक दिनांक 16 जुलाई 2026 में पात्र पाए गए 18 चिकित्सा अधिकारियों को नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ प्रथम श्रेणी में पदोन्नति दी गई है। इसमें जिला अस्पताल सीधी में पदस्थ डॉक्टर हिमेश पाठक को प्रथम श्रेणी में पदोन्नति मिली है।

डॉ. हिमेश पाठक को प्रथम श्रेणी में पदोन्नति की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया है। डॉ. हिमेश पाठक नाक, कान, गला रोग के काफी अच्छे चिकित्सक माने जाते हैं। इस वजह से संबंधित मरीजों द्वारा उनसे प्राथमिकता से उपचार कराया जाता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनवर्षा टोल प्लाजा मे खुलेआम घूम रहे आवारा मवेशी, हादसा होने का सता रहा खतरा
सोनवर्षा टोल प्लाजा मे खुलेआम घूम रहे आवारा मवेशी, हादसा होने का सता रहा खतरा

सोनवर्षा टोल प्लाजा मे खुलेआम घूम रहे आवारा मवेशी, हादसा होने का सता रहा...

Share & Earn