MPPSC परीक्षा में संजय कुमार रावत ने हासिल की 12वीं रैंक
सीधी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में ग्राम अमिलिया, तहसील सिहावल, जिला सीधी निवासी संजय कुमार रावत ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 12वीं रैंक प्राप्त की है। संजय कुमार रावत, श्री विजय शंकर रावत के सुपुत्र हैं।
संजय कुमार रावत वर्तमान में जिला सीधी में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ MPPSC परीक्षा की तैयारी की और यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संजय कुमार रावत की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।