ग्रामसभा में सवालों पर भड़कीं महिला सरपंच! हाथ में चप्पल लेकर ग्रामीणों की ओर किया इशारा

ग्रामसभा में सवालों पर भड़कीं महिला सरपंच! हाथ में चप्पल लेकर ग्रामीणों की ओर किया इशारा, मचा हंगामा — वायरल वीडियो से गरमाया मामला

बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र की मोवाड़ पंचायत में ग्रामसभा के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने पंचायत के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्कूल की बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट, आवास योजना और मजदूरों की संख्या को लेकर सवाल उठाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, सवाल-जवाब के दौरान महिला सरपंच वर्षा कहालकर नाराज हो गईं। वायरल वीडियो में वह पहले ग्रामीणों की ओर उंगली दिखाकर बात करती नजर आती हैं। इसके बाद हाथ में चप्पल लेकर ग्रामीणों की ओर इशारा करती दिखाई देती हैं। इस दौरान ग्रामसभा में माहौल गरमा गया और पंचायतकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

ग्रामीणों ने सरपंच के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है। वहीं सरपंच के पति का कहना है कि कुछ ग्रामीण अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सरपंच को उकसा रहे थे, जिसके कारण वह आवेश में आ गईं।

अब इस पूरे मामले का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment