लगातार बारिश से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

लगातार बारिश से सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

सीधी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोन नदी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बहरी-अमिलिया क्षेत्र में सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए पुराने पुल से आवागमन बंद करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर और आसपास के हालात की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

बारिश के कारण नदी-नालों में पानी का प्रवाह बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा अनावश्यक जोखिम नहीं लेने की अपील की है।

अधिकारियों के अनुसार जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment