बाइक सवार दो बदमाश कान के बाले, अंगूठी और मोबाइल छीनकर फरार; पुलिस जांच में जुटी

कलेक्ट्रेट के पास दिनदहाड़े 60 वर्षीय महिला से लूट

बाइक सवार दो बदमाश कान के बाले, अंगूठी और मोबाइल छीनकर फरार; पुलिस जांच में जुटी

सीधी। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कलेक्ट्रेट के पास मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने 60 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला के कान के बाले, अंगूठी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

अर्जुन नगर निवासी कमला सिंह, पत्नी आनंद बहादुर सिंह, के अनुसार वह सुबह रास्ते से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें रोक लिया। इसके बाद जबरन उनके गहने और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता सीधे कोतवाली थाना पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment