मध्य प्रदेश में जल्द होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में जल्द होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि नई शिक्षक भर्ती कब शुरू होगी और कितने पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने भर्ती की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशभर में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली पदों की संख्या और बढ़ सकती है। शिक्षा विभाग मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों की भी गणना कर रहा है। प्रमोशन और रिटायरमेंट से रिक्त होने वाले पदों को जोड़कर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

Leave a Comment