MP में 80,180 छात्रों को मिलेंगे ₹25 हजार, 1 सितंबर को खाते में आएगी लैपटॉप की राशि

MP में 80,180 छात्रों को मिलेंगे ₹25 हजार, 1 सितंबर को खाते में आएगी लैपटॉप की राशि

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्रों को 1 सितंबर को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। इस बार करीब 80,180 विद्यार्थी योजना के लिए पात्र हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। विभाग DBT के जरिए सीधे विद्यार्थियों के खातों में ₹25 हजार जमा करेगा। सरकार की ओर से छात्रों को लैपटॉप सीधे नहीं दिया जाएगा, बल्कि लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में 75% या उससे अधिक अंकों के साथ पास की है। यह योजना वर्ष 2009-10 में शुरू हुई थी। शुरुआत में पात्रता के लिए 85% अंक जरूरी थे, जिसे बाद में घटाकर 75% कर दिया गया।

 

Leave a Comment