रामगढ़ तालाब में डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश जारी

रामगढ़ तालाब में डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश जारी

सीधी जिले के कुसमी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ खारिया फारेस्ट तालाब में रविवार को नहाने गए एक युवक के डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक युवक का शव तालाब के अंदर ही था और उसकी तलाश जारी थी।

अब मृतक की पहचान लल्लू वैगा पिता रामाधीन वैगा, उम्र 22 वर्ष के रूप में बताई गई है। घटना 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लल्लू वैगा नहाने के लिए रामगढ़ तालाब में उतरा था। बताया जा रहा है कि तैरते-तैरते वह काफी दूर गहरे पानी में चला गया और वापस आने के दौरान डूबने लगा। जहा इस दौरान उसकी मौसी प्रेमवती वैगा, जो तालाब के किनारे मौजूद थीं, ने उसे डूबते हुए देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और प्रशासन व पुलिस को मामले की जानकारी पहुंचाई गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह, पथरौला चौकी पुलिस टीम, हल्का पटवारी जय सिंह, कोटवार राम प्रताप बंसल, मुन्नालाल साहू, सूर्यवंश कोटवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

अब स्थानीय गोताखोरों द्वारा तालाब में युवक के शव की लगातार तलाश की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा जिला स्तर से गोताखोरों की टीम तथा आवश्यक बचाव दल को बुलाने की कार्रवाई भी की गई है।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश अभियान जारी था।

 तालाब में रविवार को नहाने गए एक युवक के डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक युवक का शव तालाब के अंदर ही था और उसकी तलाश जारी थी।

वही अब मृतक की पहचान लल्लू वैगा पिता रामाधीन वैगा, उम्र 22 वर्ष के रूप में बताई गई है। घटना 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

गौरतलब है की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लल्लू वैगा नहाने के लिए रामगढ़ तालाब में उतरा था। बताया जा रहा है कि तैरते-तैरते वह काफी दूर गहरे पानी में चला गया और वापस आने के दौरान डूबने लगा। इस दौरान उसकी मौसी प्रेमवती वैगा, जो तालाब के किनारे मौजूद थीं, ने उसे डूबते हुए देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और प्रशासन व पुलिस को मामले की जानकारी पहुंचाई गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह, पथरौला थाना/चौकी पुलिस टीम, हल्का पटवारी जय सिंह, कोटवार राम प्रताप बंसल, मुन्नालाल साहू, सूर्यवंश कोटवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

वही स्थानीय गोताखोरों द्वारा तालाब में युवक के शव की लगातार तलाश की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा जिला स्तर से गोताखोरों की टीम तथा आवश्यक बचाव दल को बुलाने की कार्रवाई भी की गई है।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश अभियान जारी था।

Leave a Comment