प्रकाशित खबर का एसडीएम ने लिया संज्ञान पहुंचे निरीक्षण में

प्रकाशित खबर का एसडीएम ने लिया संज्ञान पहुंचे निरीक्षण में

ग्राम पंचायत पांड में चेक डैम टूटने व आश्रम शाला छिंदहा का किया निरीक्षण

प्रशासनिक कसावट की है लोगों में उम्मीद

संजय सिंह मझौली

       जिले के उपखंड मझौली में नवागत उपखंड अधिकारी आकाश अग्रवाल ने जिस तरह समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए अवकाश के दिन भी निरीक्षण करने पहुंचे उससे लोगों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन तंत्र में कसावट आएगी जो आम लोगों की उम्मीद भी है और क्षेत्र के लिए शुभ संकेत भी माना जा रहा है ।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत पांड केे ग्राम दड़ौर में लगभग 15लाख रूपये का बना नव निर्मित चेक डैम के टूटने एवं आदिवासी बालक आश्रम शाला छिंदहा की खबर कई समाचार पत्रों में रविवार 30 अगस्त को प्रकाशित की गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए नवागत एसडीएम खुद उसी दिन निरीक्षण करने पहुंच गए जिससे एक तरफ जहां ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं मनमानी व गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर विराम लगेगा वहीं मैदानी कर्मचारियों में भी कसावट आएगी जो क्षेत्रीय जनों के लिए शुभ संकेत भी होगा और प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त होगी।

चेक डैम मामले में जनपद को दिया प्रतिवेदन

उपखंड अधिकारी ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर सही पाई गई है।चेक डैम पूरी तरह से टूट चुका है जिसमें निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत है इसलिए स्थल पंचनामा तैयार कर जनपद कार्यालय मझौली को कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन दिया जाएगा।वहीं आश्रम शाला छिंदहा में कोई बच्चे नहीं पाए गए हैं जिसमें त्योहार के कारण बच्चों का ना होना पाया गया।नियम के अनुसार व्यवस्था एवं अध्यापन कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इनका कहना

प्रकाशित खबर के आधार पर निरीक्षण किया गया है जिसमें पाया गया है कि चेक डैम पूरी तरह टूट चुका है जिसके लिए स्थल पंचनामा तैयार कर जनपद को कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी जबकि आश्रम शाला में एक भी बच्चे नहीं पाए गए हैं त्योहारों के कारण बच्चों का ना रहना पाया गया जहां दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 

आकाश अग्रवाल उपखंड अधिकारी

Leave a Comment