कधवार के चार वार्डों में सड़क का इंतजार, कीचड़ से थमा आवागमन

कधवार के चार वार्डों में सड़क का इंतजार, कीचड़ से थमा आवागमन; एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती, मरीजों को उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाने की मजबूरी

सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत कधवार के वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 और 9 के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। वही करीब 800 से अधिक आबादी वाले इन चार वार्डों में आज तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

वही ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग गांव के लिए मुख्य आवागमन का रास्ता है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। अब इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क के किनारे नाली की व्यवस्था भी नहीं होने से बारिश का पानी रास्ते पर जमा हो जाता है और पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है।

एंबुलेंस के लिए भी रास्ता नहीं

वही ग्रामीणों ने यह बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई बार एंबुलेंस भी गांव के अंदर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसी स्थिति में मरीज को चारपाई या अन्य साधनों से उठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है, जहां एंबुलेंस खड़ी रहती है। इसके बाद मरीज को अस्पताल ले जाया जाता है। रात के समय किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि कीचड़ भरे रास्ते से निकलना बेहद मुश्किल होता है।

अब कंधवार गांव निवासी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि खराब सड़क के कारण अब तक करीब छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जहा इनमें दो लोगों के पैर में फ्रैक्चर तक हो चुका है, जबकि कई अन्य लोग चोटिल हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या बताने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

तहसीलदार से की शिकायत

वही मंगलवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा से की। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जहा उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत सीईओ और ग्राम पंचायत को तत्काल उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फिलहाल आवागमन सुचारू किया जा सके और ग्रामीणों को परेशानी न हो।

Leave a Comment