बीती आधी रात पुलिस-एसडीएम की दबिश, अवैध शराब और पेट्रोल-डीजल बिक्री का खुलासा

बीती आधी रात पुलिस-एसडीएम की दबिश, अवैध शराब और पेट्रोल-डीजल बिक्री का खुलासा

मझौली के देवरी गांव में संयुक्त कार्रवाई, दो लोगों के यहां से शराब और डीजल बरामद होने का दावा

एमपी के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी में रविवार देर रात पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तथा पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जहा देर रात करीब 12 बजे हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि देवरी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से शराब और पेट्रोल-डीजल बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

वही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल की मौजूदगी में संयुक्त रूप से दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर जांच की गई, जहां से बड़ी मात्रा में शराब और डीजल मिलने की जानकारी सामने आई है।

वही थाना प्रभारी विशाल शर्मा के अनुसार, जिन लोगों के यहां कार्रवाई की गई है, उनके नाम राम रहीस साकेत और पिंकू साकेत बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के यहां से अवैध शराब के साथ डीजल भी बरामद किया गया है। हालांकि अभी बरामद शराब की वास्तविक मात्रा और अन्य जब्ती का विस्तृत आंकड़ा अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

वही इस मामले मे पुलिस का कहना है कि जब्त सामग्री की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जहा देर रात हुई इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वही अब स्थानीय समाजसेवी सावित्री सिंह ने बताया कि देवरी क्षेत्र में लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जहा ऐसे में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अवैध शराब और पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

वही अब देखना होगा कि सोमवार को पुलिस और प्रशासन द्वारा दोनों व्यक्तियों के खिलाफ किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाती है। साथ ही जांच के दौरान अवैध शराब और पेट्रोल-डीजल की बिक्री से जुड़े अन्य तथ्य सामने आते हैं या नहीं, इस पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।अपडेट: खबर में एसडीएम मझौली का नाम आकाश अग्रवाल कर दिया गया है।

Leave a Comment