जब फिल्मी अंदाज मे ग्राहक बन शराब लेने पहुँचे एस डी एम
अवैध कारोबार के खिलाफ मझौली एसडीएम ने की कार्यवाही
20 लीटर शराब, 70 लीटर पेट्रोल एवं 50 लीटर डीजल हुआ बरामद
संजय सिंह मझौली
उपखंड अधिकारी मझौली आकाश अग्रवाल ने क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार को लेकर कार्यवाही के लिए खुद बाग डोर अपने हाथों में लेते हुए ऐसी कार्यवाही की है जो क्षेत्र के लिए नजीर बन गई है वहीं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपखंड अधिकारी को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नगर क्षेत्र मझौली के सीमावर्ती ग्राम देवरी में अवैध रूप से शराब एवं अन्य सामग्री बेची जाती है जिसको लेकर उन्होंने 13 सितंबर रविवार को शाम 06 बजे के लगभग योजना बद्ध तरीके से खुद एक ग्राहक के रूप में राम रहीश साकेत के घर में पहुंचे जहां शराब की मांग करने पर उन्हें ब्यापारी द्वारा शराब दी गई जिस पर उन्हें भरोसा हो गया कि यहां शराब बिक्री होती है तब उनके द्वारा पहले से तय कार्यक्रम पर आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को मौके पर बुलाकर उसके घर में जांच की गई जिसमें लगभग तीन कार्टूनो मे 20 लीटर शराब, 70 लीटर पेट्रोल एवं 50 लीटर डीजल बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से विक्रय किया जाना पाया गया। तब शराब के मामले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही की वहीं डीजल,पेट्रोल के मामले में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। पूरे मामले में राम रहीश साकेत,उसकी पत्नी एवं उसके पुत्र पिंकू साकेत को आरोपी बनाया गया है।
इनका कहना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले मैं जाकर खुद आश्वस्त हुआ कि यहां शराब बिक्री की जाती है तब आबकारी एवं पुलिस विभाग को सूचित कर घर की तलाशी ली गई जहां शराब,डीजल एवं पेट्रोल बरामद हुआ।उसी के अनुसार पुलिस एवं आबकारी विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है जिसमें राम रहीस साकेत को आरोपी बनाया गया है।
*आकाश अग्रवाल उपखंड अधिकारी मझौली*