सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया *निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में थाना अमिलिया पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2.094 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16 सितंबर 2026 को चौकी प्रभारी सिहावल उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बल्हया में दो व्यक्ति बिना नंबर की सफेद रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी से मऊगंज की ओर से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से पहुंचे हैं।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर खाकी रंग के दो पैकेटों में *2 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम —
1. दिवाकर सिंह उर्फ दीपू पिता केमलभान सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
2. राहुल उर्फ सानू पिता मोहम्मद रफीक, उम्र 28 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज बताया।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जप्त मशरूका
2 किलो 94 ग्राम गांजा – अनुमानित कीमत ₹28,000
सफेद रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी – अनुमानित कीमत ₹75,000
कुल जप्त मशरूका – ₹1,03,000
महत्वपूर्ण भूमिका
संपूर्ण कार्यवाही में *थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, चौकी प्रभारी सिहावल उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक अंजनी द्विवेदी, आरक्षक राहुल सिंह एवं आरक्षक सतीश कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।