---Advertisement---

दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस accident की शिकार, एक की मौत, कई ज़ख्मी, राजस्थान और दिल्ली के भी सवार थे यात्री

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस accident की शिकार, एक की मौत, कई ज़ख्मी, राजस्थान और दिल्ली के भी सवार थे यात्री

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क accident हो गया. दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन साल के मासूम की मौत हो गयी, जबकि 12 यात्री घायल हुए है.

हादसे की बजह चालक को नींद की झपकी का आना माना जा रहा है. हादसा थाना नसीरपुर क्षेत्र में किमी संख्या 54-55 के बीच करीब सुबह 2 बजे हुआ. बस (नंबर BR 28 P 4335) में लगभग 45 यात्री सवार थे.

यूपी-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. इंस्पेक्टर थाना नसीरपुर ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी के मुताबिक दुर्घटना में करीब 10-12 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं. सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकोहाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई. पुलिस ने बस को सड़क किनारे हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके पर स्थिति पूरी तरह शांत है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है.

हादसे में तीन माह के मासूम शुभ की मौत हो गई. वह अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा था. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शुभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. पिता ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गए.

इस accident मे घायलों में कृष्णा यादव (28 वर्ष), बबीता यादव (27 वर्ष), अनीता यादव (45 वर्ष, बस्ती), अरुण कुमार (22 वर्ष, गोरखपुर), संजय मौर्या (48 वर्ष), कंचन गुप्ता (30 वर्ष, राजस्थान), जय प्रकाश (53 वर्ष, दिल्ली), सुरुति दुबे (17 वर्ष), अमरनाथ (45 वर्ष, दिल्ली) और रामजग (60 वर्ष, दिल्ली) शामिल हैं. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन बस हटाए जाने के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास
64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास

64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष...

Share & Earn