---Advertisement---

बिटिया के जन्मदिन पर आस्था और सेवा का संगम ,582 कन्याओं का पूजन और 5000 लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

बिटिया के जन्मदिन पर आस्था और सेवा का संगम ,582 कन्याओं का पूजन और 5000 लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

मानपुर

भाजपा पार्षद श्रीमती खुशबू कुलदीप गुप्ता और उनके पति भाजपा नेता एवं पत्रकार कुलदीप गुप्ता ने अपनी बेटी आराध्या गुप्ता के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।

सिगुड़ी मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में पहले मानस गायन हुआ, उसके बाद कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। प्रारंभ में 251 कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया गया था, जो बढ़कर 582 कन्याओं के पूजन तक पहुंच गया। भारी बारिश के कारण पूजन स्थल को सिगुड़ी मोड़ से बदलकर पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता के घर पर किया गया।

कुलदीप गुप्ता ने कहा कि मां जगदम्बा की कृपा और सिद्ध महाराज के आशीर्वाद से सब कुछ सुचारू रूप से संपन्न हुआ। घर पर कन्याओं का पूजन हमारे लिए सौभाग्य की बात रही।

कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भव्य आयोजन में नगर परिषद मानपुर के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार साथी, व्यापारी, किसान, मजदूर और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

बिटिया आराध्या गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी अतिथियों का परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता अनिल शर्मा एचपीवी वैक्सीनेशन सहित हाई रिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस...

Share & Earn