Umaria News: दिमाग़ मे तनाव हो कम इसलिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए आयोजित हुआ खेल।
पाली नगरीय क्षेत्र में आनन्द उत्सव
उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)
Umaria News: उमरिया जिले मे आज गुरुवार के सुबह से ही खेल का आयोजन किया गया। यह अध्यात्म विभाग आनंद संस्थान के निर्देशानुसार परंपरागत खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पाली के कालरी ग्राउंड पर आयोजित किया गया है। जहा इस कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष शुकुन्तला प्रधान एवं जनप्रतिनिधीयो द्वारा मां बिरासिनी पूजा कर माल्यार्पण की गई है। जहाँ इस कार्यक्रम मे परंपरा गत खेल जैसे 100 मीटर रेस , खो खो , कुर्सी रेस, रस्सा कशी,आदि में स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है।
Umaria News: जहा उत्सव में आए हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया है एवं विशेष रुचि दिखाई है। जहा दूसरे सत्र में स्थानीय महिलाओं ने मेंहदी, रंगोली, में सहभागिता दी है। वही इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण म्यूजिकल चेयर रहा जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आभार कार्यक्रम नोडल विपिन कुमार विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया है। वही नगर पालिका के अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने बताया है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि एवं स्वस्थ रहने के लिए आनंद उत्सव जैसे कार्यक्रम होना आवश्यक माना जाता है।
Umaria News: जहा आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे शकुंतला जी,उपाध्यक्ष राजेश पटेल , पार्षद घनश्याम कुशवाहा अंजू पटेल सोना सिंह ब्रांड एंबेसडर रवि प्रेम चांदनी, प्रेम गुप्ता , अनुराधा बर्मन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से श्याम शर्मा, रेशमा शर्मा, अशोक बर्मन ,एवम नगर पालिका परिषद पाली के सभी कर्मचारी गण एवम नागरिक जनसमूह की उपस्थिति रही है।
No Comment! Be the first one.