---Advertisement---

पाली थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पाली थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

पाली थाना अंतर्गत ग्राम चांदपुर में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां नाबालिग प्रेमी युगल ने एक साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। अचानक घटी इस वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक लड़की का पिता घर लौट आया। पिता को आते देख लड़की घबरा गई और घर के पीछे स्थित बाड़ी में बने कुएं की ओर भागी। घबराहट और भय की स्थिति में उसने कुएं में छलांग लगा दी। अपनी प्रेमिका को डूबते देख लड़के ने भी बिना सोचे-समझे कुएं में कूदकर जान दे दी।

कुछ देर बाद जब घर के लोग बाहर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों को शव सौंप दिए गए।

प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। दोनों किशोर-किशोरी के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं और परिजन इस रिश्ते से नाराज बताए जाते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पाली थाना प्रभारी राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक लड़का और एक लड़की की मौत कुएं में डूबने से हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद स्पष्ट होगी।

घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दोनों परिवारों के लोग सदमे में हैं और गांववाले भी इस तरह की घटना को लेकर दुख प्रकट कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उस समय घरवालों की ओर से संयम दिखाया जाता तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। वहीं कुछ लोग इसे मासूम उम्र की गलत समझ और जल्दबाजी का नतीजा भी बता रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में किशोरवय के रिश्तों और परिवारों के बीच संवाद की कमी को उजागर कर दिया है। छोटी-सी गलती या डर कई बार मासूम जिंदगियां छीन लेती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कोयले में मिट्टी घोटाला, जेसीबी से मिलावट, वजन बढ़ाकर करोड़ों का खेल
कोयले में मिट्टी घोटाला, जेसीबी से मिलावट, वजन बढ़ाकर करोड़ों का खेल

कोयले में मिट्टी घोटाला, जेसीबी से मिलावट, वजन बढ़ाकर करोड़ों का खेल उमरिया तपस...

Share & Earn