---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के युवक को social media पर दोस्ती पड़ी भारी, मैहर बुलाकर हनी ट्रैप गिरोह ने फंसाया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के युवक को social media पर दोस्ती पड़ी भारी, मैहर बुलाकर हनी ट्रैप गिरोह ने फंसाया

मैहर: social media से पहले दोस्ती करना और फिर हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर वसूली करने का मामला मैहर में सामने आया है. उत्तर प्रदेश के एक युवक को मैहर की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया. इस युवती से बातचीत इश्क में बदल गई और जब युवती के इशारे पर युवक उससे मिलने मैहर पहुंचा तो फिर उसे यहां बंधक बनाकर उसे न्यूड कर उसके अश्लील वीडियो बनाए गए और हजारों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए.

यूपी का युवक हनीट्रैप के जाल में फंसा

उत्तर प्रदेश के एक युवक ने social media इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती की. दोस्ती बढ़ी तो इश्क परवान चढ़ा और जब बात मुलाकात करने की आई तो युवती ने उसे मैहर बुला लिया. युवक भी बड़े अरमान से अपनी महबूबा से मिलने मैहर पहुंच गया लेकिन उसे क्या मालूम था कि यहां उसके साथ क्या होना वाला है. इस युवती ने युवक को मुलाकात के बहाने सीधे अपने घर बुला लिया और फिर उसे यहां बंधक बना लिया गया.

बंधक बनाकर किया प्रताड़ित

पीड़ित के अनुसार “एक युवती ने social media इंस्टाग्राम पर संपर्क कर दोस्ती बढ़ने के बाद उसे मिलने के लिए मैहर अपने घर बुलाया. तय स्थान पर वह एक कमरे में पहुंचा तो वहां युवती के साथ पहले से मौजूद अन्य लोग भी सामने आ गए और मुझे कमरे में बंद कर दिया.”

पीड़ित युवक का आरोप है कि “उसे सुबह करीब 10 बजे से देर रात लगभग 1:30 बजे तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की गई. इसके बाद ब्लैकमेलिंग के लिए उसके युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति के वीडियो बना लिए गए. इसके बाद वीडियो सर्कुलेट करने की धमकी देते हुए उससे 56 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए.”

पुलिस ने दबिश देकर युवक को कराया मुक्त

पुलिस को कहीं से इस मामले की भनक लगी तो थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी. कमरे में मौजूद पुलिस ने युवक को सुरक्षित मुक्त कराया और आरोपी युवती और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि “एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें यूपी के एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर बंधक बनाया गया और डिजिटल भुगतान के माध्यम से पैसे वसूले गए हैं. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.”

पुराना अपराधी निकला गिरोह का सरगना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे गिरोह का संचालन विक्की नामक युवक कर रहा था. आरोपी विक्की के खिलाफ पहले से 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है. पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इस गिरोह इसके पहले इसी तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn