---Advertisement---

आधी रात कलेक्टर का एक्शन,जन चौपाल में शिकायतों का फटाफट निराकरण, भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

आधी रात कलेक्टर का एक्शन,जन चौपाल में शिकायतों का फटाफट निराकरण, भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी

एमपी के सीधी जिले में बुधवार रात करीब 12 बजे आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रशासनिक सक्रियता की मिसाल पेश करते हुए जनता की समस्याओं का मौके पर ही तेज़ी से निराकरण किया। बीती देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिन पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार या पैसे की मांग की शिकायत सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता का कोई भी काम लंबित नहीं रहना चाहिए और बहानेबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस रात की जन चौपाल के दौरान अमिलिया क्षेत्र के पटवारी और आरआई के खिलाफ मिली कई शिकायतों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिलहाल इन्हें सुधार का मौका दिया जा रहा है, लेकिन यदि एक सप्ताह के भीतर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई करते हुए हटाया जाएगा। जहा इस दौरान सिहावल एसडीएम राजेश शुक्ला और जनपद सीईओ रश्मि पांडे को भी सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही नल-जल योजना में आ रही समस्याओं को लेकर भी कलेक्टर ने पीएचई विभाग के इंजीनियर राम प्रजापति को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही न बरती जाए और जनता को समय पर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ग्राम पंचायत हटवा और पहाड़ी क्षेत्रों में अनाथ बच्चों को योजनाओं का लाभ न मिलने पर महिला बाल विकास अधिकारी अन्नसूइया वाजपेई को कड़ी फटकार लगाई गई। सीधी कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वही अंत में कलेक्टर ने जनता से अपील भी की है कि वे एक माह का समय दें, यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन
जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन

जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन अमित श्रीवास्तव ...

Share & Earn