आज आएगा खुशियों का बड़ा मैसेज,लाड़ली बहनों को CM देंगे आज तोहफा
बहनों के खातों में राशि डालेंगे सीएम
मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यदव आष्टा पहुंचेंगे
भोपाल – मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक अच्छी खबर है। आज लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की क़िस्त आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के पास सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 184 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।
इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। इसमें प्रमुख रूप से आष्टा में 6100 लाख रुपये और जावर में 3954 लाख रुपये की लागत से निर्मित संदीपनि विद्यालय भवन शामिल हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके अलावा, आष्टा के वार्ड-16 में आंगनवाड़ी भवन, पार्वती नदी पर घाट निर्माण, और नेवज नदी के पुनरुद्धार जैसे जनहितैषी कार्य भी लोकार्पित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेहतवाड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रशासनिक सुगमता के लिए सिद्दीगंज में उपतहसील एवं आष्टा में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन का भी उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल आर्थिक सहायता के वितरण का माध्यम है, बल्कि यह सीहोर जिले के समग्र विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

