---Advertisement---

आंचल मिश्रा मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

श्रावस्ती: आंचल मिश्रा मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती: श्रावस्ती जिले में 14 दिन से लापता महिला किसान नेता का हत्या आरोपी सूरज वर्मा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है. एसपी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी सूरज वर्मा एक अपराधी है, महिला नेता का उससे अफेयर था. वह पैसों के लिए सूरज को ब्लैकमेल करती थी. इसलिए आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई की किसान नेता आंचल मिश्रा 25 वर्ष पत्नी संतोष मिश्रा गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थी. आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी. 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं. इसके बाद वह लापता हो गई. काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट र्दर्ज कराई.

संतोष ने रिपोर्ट में सूरज वर्मा नाम के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस जांच शुरू की तो महिला की लोकेशन जंगल में मिली. सूरज के मोबाइल की लोकेशन भी सेम थी. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार को जंगल से महिला का कंकाल भी बरामद कर लिया.

पुलिस के अनुसार आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा, आरोपी सूरज वर्मा के साथ पिछले 3-4 महीनों से संपर्क में थी. दोनों के बीच अफेयर चल रहा था. आंचल मिश्रा आरोपी सूरज से पैसे की मांग करती थी. पैसा न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और 17 फरवरी को सूरज, आंचल को जंगल में ले गया और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया, घर आकर सामान्य तरीके से रहने लगा.पुलिस ने बताया है आरोपी सूरज पुराना अपराधी है. उसके खिलाफ 2011 से अब तक मल्हीपुर थाने में कुल 7 मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष का इस्तीफा
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष का इस्तीफा

विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व PCC अध्यक्ष का इस्तीफा...

Share & Earn