---Advertisement---

आशिक से बात करती थी पत्नी, 2 बच्चों संग पति ने कर ली खुदकुशी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

आशिक से बात करती थी पत्नी, 2 बच्चों संग पति ने कर ली खुदकुशी

महाराजगंज: गाजीपुर के नौतनवा के गांधी नगर से रविवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. नौतनवा के 66वीं बटालियन एसएसबी मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मी के पति ने 2 बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सैतपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अमरेश कुमार पुत्र मन्नू राम अपनी पत्नी वंदना, बेटी कंचन (4) और पुत्र अमरेंद्र (3) के साथ नौतनवा नगर पालिका के गांधीनगर वार्ड में किराए के मकान पर रहता था. पत्नी वंदना एसएसबी के 66वीं बटालियन हेड क्वार्टर में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है.

रविवार को घर का काम करने के बाद पत्नी ड्यूटी पर चली गई. इसके बाद पति अमरेश ने दोनों मासूम बच्चे कंचन, अमरेंद्र के साथ कमरे में खुदकुशी कर लिया. बच्ची का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था.

जानकारी के अनुसार, पत्नी किसी से वीडियो कॉल पर बात करती थी, जिससे आहत होकर पति ने दोनों बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली. उसी कमरे की दीवार पर मैसेज भी लिखा मिला कि ‘मेरे साथ रहकर यह सोनू को वीडियो कॉल करती थी, बोलती थी कि तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो’.

मैं अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं. हमारे मौत का कारण पत्नी वंदना कुमारी, इसके पिता राम अवतार, चंदा देवी, नवीन कुमार, सुनीता देवी और अमरनाथ हैं. यह लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को घर पर बुलाते हैं. नवीन को हर महीने 5 हजार रुपया देती है. पत्नी का आशिक सोनू गौतम भी पैसा लेता है. सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया.

एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में यह प्रतीत हो रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण ये कदम उठाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में हलचल तेज, राज्य सरकार से आज शाम पांच बजे तक मांगी रिपोर्ट
बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में हलचल तेज, राज्य सरकार से आज शाम पांच बजे तक मांगी रिपोर्ट

बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर दिल्ली में हलचल तेज, राज्य सरकार से आज...

Share & Earn