सोनबरसा टोल प्लाजा पर सख्त चेकिंग, 200 से अधिक चालान, शराब पीकर बाइक चलाने पर श्रीनिवास जायसवाल पर कार्रवाई
एमपी के सीधी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को सोनबरसा टोल प्लाजा के पास चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस विशेष अभियान का नेतृत्व न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनू जैन ने किया है। इस अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों की व्यापक जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप 200 से अधिक चालानी कार्रवाई दर्ज की गई।
जहा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक, श्रीनिवास जायसवाल, को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसके वाहन से संबंधित दस्तावेज एवं सामग्री जप्त की। वही इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सीय जांच के उपरांत आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वही अधिकारियों ने बताया कि नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
इस अभियान में पुलिस प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति रही। मौके पर डीएसपी अमन मिश्रा के साथ थाना प्रभारी जमोड़ी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, यातायात थाना प्रभारी भूपेश बैस सहित अन्य पुलिस स्टाफ तैनात रहा। वही टीम ने दोपहिया वाहनों पर हेलमेट अनिवार्यता, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट तथा बसों में क्षमता से अधिक सवारी भरने के मामलों पर विशेष ध्यान दिया।
वही इस मामले मे न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनू जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यह कार्रवाई केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का भी हिस्सा है। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।
जहा स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस सख्ती को आवश्यक बताते हुए सराहना की। अधिकारियों ने संकेत दिया कि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी

