---Advertisement---

प्रशासनिक फेरबदल: उमरिया जिले में 8 पुलिस अधिकारियों का अस्थायी तबादला

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

प्रशासनिक फेरबदल: उमरिया जिले में 8 पुलिस अधिकारियों का अस्थायी तबादला

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाए रखने के लिए उमरिया पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी ने प्रशासनिक आधार पर 8 पुलिस अधिकारियों के अस्थायी स्थानांतरण एवं कार्य आवंटन के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

IMG 20260115 WA0015 News E 7 Live

जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और कार्यालयों में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक, सह उप निरीक्षक एवं कार्यवाहक सह उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नई जगहों पर तैनात किया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

आदेशानुसार कार्यवाहक उप निरीक्षक वेद प्रकाश सिंह को थाना नौरोजाबाद से थाना इंदवार भेजा गया है। सह उप निरीक्षक शशि द्विवेदी को पुलिस सहायता मंगठार से थाना इंदवार में पदस्थ किया गया है। कार्यवाहक सह उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गर्ग को एसडीओपी कार्यालय पाली से स्थानांतरित कर थाना यातायात में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चौकी घुनघुटी में पदस्थ कार्यवाहक सह उप निरीक्षक शिवपाल सिंह तोमर को थाना इंदवार भेजा गया है।

अस्पताल चौकी में तैनात सह उप निरीक्षक सोनालाल ठाकुर को थाना नौरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है। थाना कोतवाली में पदस्थ कार्यवाहक सह उप निरीक्षक राजेन्द्र तिवारी को थाना पाली भेजा गया है। थाना चंदिया में कार्यरत कार्यवाहक सह उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह को चौकी घुनघुटी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चौकी अमरपुर में पदस्थ कार्यवाहक सह उप निरीक्षक बाल्मिक प्रसाद कोल को थाना यातायात में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी ने स्पष्ट किया है कि यह सभी स्थानांतरण पूरी तरह प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं। इसका उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर करना है। संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने और स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी
सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी

सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह...

Share & Earn