---Advertisement---

करीब 40 वर्षों बाद सीधी के रामपुर से ऐतिहासिक promotion, स्टेनोग्राफर रामराज गुप्ता बने डिप्टी एसपी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

करीब 40 वर्षों बाद सीधी के रामपुर से ऐतिहासिक promotion, स्टेनोग्राफर रामराज गुप्ता बने डिप्टी एसपी

भोपाल/रीवा।

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि सामने आई है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी नवीन promotion सूची में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ स्टेनोग्राफर श्री रामराज गुप्ता को उप पुलिस अधीक्षक (Deputy Superintendent of Police – मानद) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति न केवल उनके लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल की पहचान है, बल्कि रीवा संभाग के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है।

उल्लेखनीय है कि रीवा संभाग से स्टेनोग्राफर कैडर में लगभग 40 वर्षों बाद पहली बार किसी अधिकारी को डिप्टी एसपी पद पर पदोन्नति मिली है। यह उपलब्धि विभागीय इतिहास में मील का पत्थर मानी जा रही है और इससे अधीनस्थ कैडर के कर्मचारियों में नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग के आदेशानुसार जारी सूची में श्री गुप्ता का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है। वर्तमान में वे नर्मदापुरम (होशंगाबाद) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में स्टेनोग्राफर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने अपने सेवाकाल का एक बड़ा हिस्सा विंध्य क्षेत्र में बिताया है।

श्री रामराज गुप्ता ने सीधी जिले में लगभग 13 वर्षों तक तथा रीवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 14 वर्षों तक अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य किया। उनकी कार्यशैली, समयबद्धता और गोपनीय दायित्वों के निर्वहन की सराहना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर की जाती रही है। प्रशासनिक कार्यों में उनकी दक्षता और समर्पण उन्हें अन्य कर्मचारियों से अलग पहचान दिलाता है।

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला है। उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता को राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी बेदाग सेवा और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

श्री गुप्ता की इस promotion को लेकर पुलिस विभाग, सहकर्मियों एवं विंध्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह पदोन्नति यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से किसी भी कैडर का कर्मचारी उच्च पद तक पहुंच सकता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn